पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार बदमाशाें का उत्पात, दाे जगहाें पर मारपीट कर कैश लूटे, 3 राउंड फायरिंग भी की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काजीईन्डा महुआ मुख्य सड़क पर रामपुरकाशी चौक के समीप प्रमोद आरा मिल के सामने दो बाइक सवार हथियार से लैस चार अपराधियों ने सकरा थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी मो. तुफैल से पिस्टल के बल पर 32 हजार नकद व मोबाइल फोन लूट लिया व जमकर पिटाई कर दी। तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित ने थाने में अावेदन दिया। दूसरी घटना में महुआ मुख्य सड़क पर काजीईन्डा चौक व मनियारी के बीच में सर्विसिंग सेन्टर के पास बाइक सवार अपराधियों ने छितरौली के जुगनू सहनी के पुत्र विनय कुमार की बाइक व पैसा लूट लिया। विरोध पर युवक को पिस्टल के बट सिर पर मार कर लहुलुहान कर दिया। शाेरगुल होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणाें की मदद से युवक की जान बची।

पूर्व के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया

सरैया | सरैया गांव में बुधवार की देर रात भोज खाने के दौरान पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मामले से आक्रोशित एक पक्ष के दर्जनों सदस्य दूसरे पक्ष के घर पर जमकर मारपीट व उपद्रव किया। पुलिस ने शांति बहाल करने व सुरक्षा को लेकर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। एक सप्ताह पूर्व एक लड़की से छेड़खानी की शिकायत उसके परिजनों ने थाने में की थी। बुधवार की रात गांव में एक भोज में विनोद कुमार के छोटे भाई आलोक कुमार से रामनंदन पासवान व अन्य के साथ मारपीट हो गई। थाना प्रभारी अजय पासवान ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही है।

खबरें और भी हैं...