गेट में शहर के सचिन कुमार को 27वीं रैंक
गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा में रामदयालु के सचिन कुमार ने देश में 27वीं रैंक हासिल की है। सचिन ने पटना आईआईटी से बीटेक किया हैं। वहीं वे फिलहाल हैदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। सचिन ने बताया कि गेट क्वालीफाई करने का लक्ष्य उन्होंने शुरू से ही तय कर लिया था। इसके लिए काम के साथ-साथ तैयारी भी करते थे। जॉब में होते हुए भी पढ़ाई के लिए समय निकाला। उन्होंने वर्ष 2018 में आईआईटी पटना से बीटेक किया है।
एमआईटी के ऋषिकेश झा को मिली 217वीं रैंक
गेट की परीक्षा में एमआईटी के छात्र-छात्राओं ने भी बाजी मारी है। संस्थान के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ऋषिकेश झा को 217 वां स्थान मिला है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग के सूरज को 376 वां रैंक, सिविल के ही किसलय कुमार केशव को 3119 वां रैंक,चिरंजीवी भूषण शर्मा को 1324 वां रैंक,दीपक कुमार को 1442 वां रैंक, राहुल राज को 1816 वां रैंक मिला है। छात्रों की सफलता पर एमआईटी के प्राचार्य डॉ जेएन झा समेत शिक्षकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।
सचिन कुमार।