मुंबई के एक होटल में काम कर रहे सकरा के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव आते मची चीख-पुकार
महमदपुर बनवारी गांव निवासी मोहन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह का होली के दिन मुंबई स्थित एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वे 10 वर्ष से वहां काम कर रहे थे। मुम्बई में ही शव का पोस्टमार्टम करा गुरुवार को शव एयर एम्बुलेंस से पटना लाया गया। पटना से एम्बुलेंस से दोपहर बाद शव उनके पैतृक निवास स्थान महमदपुर बनवारी गांव पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गुरुवार शाम 4 बजे गांव के लोगाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अशोक काे दो लड़का व एक लड़की है, जो मुजफ्फरपुर शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं। स्थानीय शिक्षक सुमन झा ने कहा कि घटना को लेकर गांव में होली नहीं मनी।