मीनापुर में संत रविदास की मनाई गई जयंती
राजकीय मध्य विद्यालय में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन मीनापुर सीएचसी के वरीय चिकित्सक डॉ. रजनीश गांधी ने किया। वहीं, अध्यक्षता नंदकिशोर राम ने की। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चल कर ही हम समतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं। मौके पर विकास मित्र अवधेश कुमार दास, दिनेश राम, राजेश कुमार, गणेश राम, सत्येंद्र राम, जगेश्वर राम, हीरालाल साह, रेणु कुमारी, शत्रुघ्न राम, शशिरंजन राम, रेणु कुमारी, कमल किशोर बैठा आदि उपस्थित थे।