सप्तक्रांति व पवन एक्स. में चढ़ने को लेकर उमड़ी भीड़
जंक्शन से अानंदविहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए शुक्रवार काे भी यात्रियाें की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दाैरान यात्रियों के बीच अापस में धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, अारपीएफ व जीअारपी के जवानाें ने स्थिति काे तत्काल नियंत्रित कर लिया। शुक्रवार की सुबह से ही इस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जंक्शन पर पहुंचने लगे। करीब 10 बजे बड़ी संख्या में यात्री जमा हाे गए। इसके बाद अारपीएफ व जीअारपी ने यात्रियाें की लाइन लगवाई।
लेकिन करीब 11 बजे ट्रेन प्लेस होते ही यात्री लाइन ताेड़कर ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी करने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहाैल उत्पन्न हाे गया। इधर, शाम में दरभंगा से लाेकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में चढ़ने के लिए यात्री पहुंचे। इस ट्रेन में भी चढ़ने को लेकर यही हालत रही।
होली के बाद परदेस जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।