पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सत्संग से जीवन में ज्ञान का होता संचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंदरा |पटसारा पंचायत के सखौरा में सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें रामकुमार राय, संजय कुमार, पवन ठाकुर, देवनारायण महतो आदि व्यासों ने संत कबीर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि सत्संग से ही जीवन में ज्ञान का संचार होता है। सत्संग के बिना मनुष्य जानवर के समान है। गुरु की पूजा सर्वोपरि है और इससे ही मनुष्य का कल्याण संभव है। व्यास के साथ कलाकार चंदन कुमार, कन्हाई, दयालु, शत्रुघ्न ने संगत की। मौके पर राकेश कुमार रंजन, दिनेश राम, देवनारायण राम, मुकेश, राजेश मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...