पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ माह से बिना वेतन काम करने वाले सुरक्षा कर्मी कुलपति से मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

8 महीने से विवि में बिना वेतन के सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को वीसी से मुलाकात की। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वे 8 महीने से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मी लखींद्र सिंह ने बताया कि तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने पूर्णिया विवि में काम करने वाली सिक्युरिटी एजेंसी से बात कर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती जनवरी तक के लिए कराई थी। योगदान के बाद आज तक वेतन नहीं मिला है। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि इतने दिन कार्य करने के बाद अब कुलसचिव ने 15 मार्च से कार्य से मुक्त करने की बात कही है। कर्मियों ने वेतन भुगतान करने की मांग की है। मौके पर प्रियरंजन कुमार, रामनाथ ठाकुर, राकेश कुमार, उमा कुमार, देवेन्द्र झा, राधा मोहन सिंह, उमेश कुमार समेत अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...