प्रधान सहायक के निधन पर हुई शाेकसभा
सरैया | सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय बखरा के प्रधान सहायक अजय कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है। वे अचानक एक गंभीर रोग से ग्रसित हो गए थे। शुक्रवार कोई बखरा कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन सहायक अभियंता रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुअा, जिसमें उपस्थित अधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर कनीय अभियंता कुणाल कुमार कनीय पुरूष सारणी रवि शंकर कुमार, पिंकू कुमार, मुकेश कुमार, रतन कुमार, विकास कुमार झा, चंदन कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।
सेविका के निधन पर शाेक
साहेबगंज | प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र 60 की सेविका सोमगढ़ गांव निवासी किरण कुमारी का निधन हो गया। वे व्यापार मंडल साहेबगंज के अध्यक्ष रमेश सिंह की प|ी थी। लंबे समय से बीमार थी। पूर्व विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, सीडीपीओ संगीता कुमारी, सेविका उमा गुप्ता, बच्ची देवी, सुमित्रा कुमारी, शांति गुप्ता, गीता देवी अादि ने शाेक जताया है।