विवि में स्थापित होगा श्याम नंदन सहाय चेयर
बीआरए बिहार विवि के संस्थापक कुलपति श्याम नंदन सहाय की 63 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवि में श्यामनंदन सहाय चेयर की स्थापना होगी। सीनेट से इसकी मंजूरी मिल गई है। बैठक में प्राचार्य डॉ केपी साह, प्रो. एसएन सिंह, अखिलेश कुमार, ओंकेश्वर कुमार, रंजना कुमारी, अजिताभ, ऋतुराज, संजय कुमार, अजय कुमार, संजीत कुमार, ऋषि कुमार, सुनील यादव समेत अन्य ने अपने विचार रखे।