पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौक-चाैराहों से लेकर बाजार तक सन्नाटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | काेराेना वायरस के भय ने अाम जनजीवन काे भी अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्कूल-काॅलेज, सिनेमा हाॅल, पार्क अादि बंद हाेने व पार्टी-अायाेजनाें पर पाबंदी का सीधा असर बाजार पर भी दिखने लगा है। जिस माेतीझील, कल्याणी, सरैयागंज में दिनभर पैर रखने की जगह नहीं मिलती है, वहां भी शनिवार काे सन्नाटा पसरा रहा। कल्याणी में भी दिनभर इक्के-दुक्के ग्राहक दिखे। शाम 8 बजे सब्जी बाजार में 5-10 लाेग थे। सड़क किनारे सब्जियाें की दुकानें भी पहले की तुलना में कम लगीं। नाॅर्थ बिहार चैंबर अाॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष माेतीलाल छापड़िया ने कहा कि मार्च के महीने में बाजार चहकता था। लेकिन, हाेली के तीन दिन बाद भी राैनक नहीं लाैटी। राेजी-राेटी प्रभावित हाे गई है।
खबरें और भी हैं...