महिला से दुष्कर्म का प्रयास बचाने आई बहन को पीटा
मुजफ्फरपुर | औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर बचाने पहुंची उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। जिसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। गुरुवार को दर्ज कराई शिकायत में महिला ने गांव के ही तीन युवकों को मामले में आरोपित बनाया है। साथ ही आरोपितों पर घर से 21 हजार रुपए व सोने की चेन लूट लेने का भी आरोप लगाया है।