मोतीपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठाेकर से बहन की माैत, भाई जख्मी
बरूराज थाना क्षेत्र के बोरिंग चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बरूराज निवासी स्वर्गीय अवध किशोर साह की पुत्री छोटी कुमारी, जबकि जख्मी की पहचान परमानंद साह के पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। रणधीर की चिकित्सा पीएचसी में कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छोटी कुमारी और रणधीर कुमार एक ही साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से साइड लेने के दौरान दोनों ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ट्रैक्टर का चालक भागने में कामयाब रहा, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
अाेवरटेक करने में बाइक सवार ने महिला काे मारी ठाेकर, हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर | डुमरी स्थित आरा मिल के समीप बाइक सवार द्वारा ओवरटेक करने के दाैरान लगी ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हाे गई। वह अपने पति के साथ बाइक पर डुमरी स्थित मायके से शहर की ओर जा रही थी। महिला की पहचान बोचहां गांव निवासी विन्देश्वर साह की प|ी रंगीला देवी के रूप में हुई। महिला के सिर में गंभीर चाेट लगी है। अाननफानन में उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में विन्देश्वर साह ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्हाेंने अाराेपित बाइक चालक कुढ़नी के वाजितपुर अनंत कमतौल निवासी अजय कुमार साह को आरोपित बनाया है।
हादसे में महिला हुई जख्मी
साहेबगंज | साहेबगंज- देवरिया एसएच 74 मार्ग में धनैया कुंवारी देवी चौक के समीप पिकअप की ठोकर से पकड़ी बसारत गांव की मीरा देवी घायल हो गई। घायल का इलाज सीएचसी में हुआ। उसके बाद घायल को रेफर किया गया। वहीं ठोकर मारने के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया।
अंडा दुकानदार की माैत मामले में यूडी केस दर्ज
मुजफ्फरपुर|आमगोला ओरिएंट क्लब में गुरुवार को अंडा दुकानदार दीपू साह की माैत मामले में काजीमाेहम्मदपुर थाने की पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। इसमें बीमारी से मौत होने की बात बताई गई है। थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि मृतक की प|ी पारू देवी के बयान पर मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। गुरुवार काे अचानक अंडा दुकानदार की तबीयत खराब हो गई थी। प|ी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान मारपीट में मौत होने की बात कही गई थी।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत
सकरा | मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड स्थित सीहो स्टेशन से पूरब शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने पर सीहो निवासी मिठ्ठू मांझी की 25 वर्षीय पतोहू कलिया देवी की मौत हो गई। वह गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पाेषण करती थी। दोपहर बाद जब वह माथे पर मंसूरी का बोझा रखकर रेल लाइन पार कर रही थी, इसी बीच ट्रेन की चपेट में अा गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।