बस से गिर कर जख्मी सीतामढ़ी के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
मुजफ्फरपुर | सीतामढ़ी जिले के रमनगरा हैदरा मिल के पास बस से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव निवासी नागेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई। इस बाबत मृतक के पिता ने अहियापुर थाने में बयान दर्ज कराया है। बताया कि उनका बेटा हलवाई का काम करता था। आठ मार्च की रात सीतामढ़ी से काम करके बस से घर लौट रहा था। इसी दौरान हैदरा मिल के पास डायवर्सन के नजदीक बस से गिर गया था।