बीअारसी पर पुतला फूंक शिक्षकों ने की नारेबाजी
नियोजित व नियमित शिक्षकों ने जारी हड़ताल के क्रम में सोमवार को प्रखंडाें में बीअारसी पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। साहेबगंज बाजार में जुलूस निकाला गया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मौके पर चंद्रशेखर ठाकुर ,मेराजुल हक साबरी, कुमारी प्रियंका, नीलम कुमारी, शशिकपूर अादि थे। मीनापुर में पुतला दहन के दाैरान लखन लाल निषाद, विवेक कुमार, अभय कुमार, शमशाद अहमद, राकेश कुमार द्रौपदी कुमारी अादि थीं। सकरा में पुतला दहन से पूर्व शिक्षकों ने फाग और योगिरा गाकर नीतीश सरकार का विरोध किया। मौके पर राकेश शर्मा, संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद राय, संतोष यादव, प्रियरंजन कुमार, महेश राम, मकसूद आलम, उमेश ठाकुर, शमसाद आलम अादि थे। पारू में पूर्व विधायक डॉक्टर राजू कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की मांग काे जायज बताया। मौके पर राजेश कुमार यादव, रामकुमार रावी, विजय कुमार सिंह थे। मड़वन में प्रभात कुमार, फैज आलम, सुरेश कुमार सहनी, धनेश्वर सहनी, मंजूर आलम, गुलाम मुस्तफा अादि थे।
सकरा बीआरसी के निकट पुतला दहन करते शिक्षक।