स्मार्ट सिटी योजना से बैरिया में बनेगा इंटरनेशनल बस टर्मिनल
शहर से सटे बैरिया में इंटरनेशनल बस टर्मिनल का निर्माण हाेगा। स्मार्ट सिटी याेजना से प्राेजेक्ट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। गुरुवार काे शहर के कलमबाग चाैक स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं अावास मंत्री सुरेश शर्मा ने स्मार्ट सिटी से जुड़ी याेजनाअाें की समीक्षा की। इस दाैरान उन्हाेंने बस टर्मिनल के बारे में जानकारी दी। बताया कि इमलीचट्टी में सिर्फ पार्किंग की व्यवस्था हाेगी। विभागीय स्तर से भी बैरिया में निर्माण के लिए सहमति बन रही है।
मंत्री ने बताया कि 6 अप्रैल काे स्मार्ट सिटी बाेर्ड अाॅफ डायरेक्टर्स की बैठक है। जिसमें इस मुद्दे के साथ तैयार हाे चुकी डीपीअार पर मुहर लगेगी। स्मार्ट सिटी बाेर्ड अाॅफ डायरेक्टर्स से मुहर लगने के बाद स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार काे प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस याेजना के पूरा हाेने के बाद नेपाल सहित अन्य जगहाें पर जाने में यात्रियाें काे काफी सहूलियत हाेगी।
टेंडर नहीं डाले जाने पर बड़ी कंपनी काे सौंपा जाएगा इसका काम
स्मार्ट सिटी से संबंधित प्राेजेक्ट पर टेंडर नहीं डाला जाता है ताे बड़ी कंपनियाें काे चिह्नित कर उन्हें काम दिया जाएगा। मामला सामने अाया कि स्मार्ट सड़क सहित कई याेजनाअाें का तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है। समीक्षा के दाैरान नगर अायुक्त मनेश कुमार मीणा के साथ स्मार्ट सिटी याेजना की पूरी टीम उपस्थित थी। समस्या सामने अाई कि लंबित सड़क याेजनाअाें के लिए साै कराेड़ पूंजी वाली कंपनी का शर्त है, जिससे मामला लटकता है।
पहले से प्रस्तावित इमलीचट्टी में सिर्फ हाेगी पार्किंग