- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News Soldier Recruitment Exam To Return Home Candidates Did Not Find Space In The Bogies Of Porbandar Express Then Climbed On The Engine
सिपाही भर्ती परीक्षा : घर लौटने के लिए परीक्षार्थियों को पोरबंदर एक्सप्रेस की बोगियों में नहीं मिली जगह तो इंजन पर ही चढ़ गए
मोतिहारी | सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद बापूधाम रेलवे स्टेशन पर रविवार को 19270 मुजफ्फरपुर से जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वे इंजन पर भी चढ़ गए। इससे खतरा भी हो सकता था। छात्रों को कहना था कि बोगियों में जगह नहीं है तो क्या करें। ट्रेन के आने के पहले प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ थी। ट्रेन आई तो अफरा-तफरी मच गई। जिस बोगी में जगह मिली, उसी में परीक्षार्थी चढ़ने लगे। जो बोगी में नहीं चढ़ पाए, वे इंजन पर ही चढ़ लिए।