बेटे ने मां काे कमरे में बंद कर पीटा
मुजफ्फरपुर | बीबीगंज के आनंदपुरी माेहल्ले में पैतृक जमीन के लिए बेटे ने 65 वर्षीय विधवा मां काे घर में बंद कर मारपीट की। महिला के राेने-चिल्लाने पर पड़ाेसियाें ने सदर थाने की पुलिस काे सूचना दी। पुलिस पहुंची ताे बेटा फरार हाे गया। पुलिस ने मां इंदू देवी काे कमरे से बाहर निकाला। महिला ने बेटे के खिलाफ एफअाईअार कराई है। थानेदार मिथिलेश झा ने बताया कि महिला ने कहा है कि उसका पुत्र जमीन बेचने के लिए दबाव देता है। इनकार करने पर पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। घर में बंद कर देता है अाैर कई-कई दिनाें तक खाना नहीं देता है। पुलिस ने परिवार के लाेगाें काे सख्त चेतावनी दी है कि अागे मारपीट की सूचना मिली ताे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।