तीन जख्मी में एक की स्थिति अब भी है गंभीर परिजनों ने अाईजीअाईएमएस में कराया भर्ती
टरमा हादसे में जख्मी 3 लोगों में से एक राेहित कुमार की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पटना के निजी अस्पताल में स्थिति बिगड़ने पर रविवार काे परिजनाें ने उसे अाईजीअाईएमएस में भर्ती कराया। राेहित के पिता रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि राेहित की स्थिति लगातार खराब हाे रही है। उसके इलाज पर अब तक डेढ़ लाख रुपए से अधिक खर्च हाे गए हैं। प्रशासन की अाेर से मदद नहीं मिल रही है। पीएमसीएच में बेड तक नहीं दिया गया। अबतक, वह अचेत है। इधर, मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती अजय सहनी व दिनकर कुमार की स्थिति में कुछ सुधार हाेने की बात कही गई है। मालूम हाे कि शनिवार की सुबह एनएच-28 पर टरमा गांव के पास वाहन दुर्घटना में अाैराई के डीहजीवर गांव के 9 तथा मीनापुर के 2 लाेगाें के साथ 12 लाेगाें की माैत हाे गई थी। सभी यूपी के बस्ती से स्काॅर्पियाे से लाैट रहे थे। एक ही गांव के 9 लाेगाें की माैत के बाद अाैराई के डीह जीवर गांव में रविवार काे भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव में रविवार काे प्रस्तावित शादी समाराेह काे स्थगित कर दिया गया। हर कोई इस घटना से आहत है। रविवार काे गांव में हर जगह घटना की चर्चा होती रही। इस बीच सड़क हादसे में मृतकाें के परिजनाें से मिलने डीहजीवर गांव में सांसद अजय निषाद पहुंचे। उन्होंने सभी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही मृतकाें के बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था कराने की बात कही। शोक संतप्त परिवार से मिलने वाले में आदर्श कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश राय, संजित सहनी, शामिल हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू की टीम ने सड़क हादसे में मृत परिवाराें से मुलाकात की व स्थिति का जायजा लिया। टीम में जदयू के जिला संगठन प्रभारी अशरफ अली अंसारी, जिला अध्यक्ष रंजीत सहनी, राज्य परिषद के सदस्य सी राम, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बेचन महतो, महादलित प्रखंड अध्यक्ष अशोक राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम सहित लोग थे । इन लोगों ने परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, जिसके आधार पर राज्य आलाकमान को रिपोर्ट जाएगी।
परिजनों का अाराेप- जख्मी के इलाज को प्रशासन की अाेर से नहीं मिल रही मदद
मृतक के परिजनों की सुधि लेने दिनभर पहुुंचते रहे जनप्रतिनिधि।
हथौड़ी के डीहजीवर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा।