सिपाहपुर में डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस पर पथराव, सूचना देनेवाली महिला के घर भी हमला
अहियापुर के सिपाहपुर गांव में हाेली के माैके पर बज रहे डीजे काे जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणाें ने पथराव कर दिया। ग्रामीणाें के बीच जब पुलिस घिर गई ताे सूचना देने वाली महिला की जानकारी ग्रामीणाें काे दे दी। ग्रामीणाें के पथराव से दाे जवान चाेटिल हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया। पुलिस के लाैटने के बाद ग्रामीणाें का गुस्सा उस महिला पर भड़क उठा, जिसने डीजे बजने की शिकायत पुलिस के अाला अधिकारियाें से की थी। इसके बाद उग्र हुए ग्रामीण ने डीजे की शिकायत करने वाली अनिता कुमारी के घर पर हमला कर दिया। लाेहे की ग्रिल ताेड़कर घर में घुसने का भीड़ ने प्रयास किया अाैर घर पर जमकर राेड़ेबाजी की। घर पर हमले की सूचना अनीता पुलिस काे देती रही लेकिन डीजे जब्त करने के बाद सिपाहपुर से लाैटी पुलिस फिर से महिला काे बचाने नहीं पहुंची। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक महिला अाैर उसका पूरा परिवार दहशत में रहा। इसके बाद डीएसपी रामनरेश पासवान काे सूचना मिली। जिस पर उन्हाेंने थानेदार काे माैके पर पुलिस टीम काे भेजने का निर्देश दिया। हालांकि शाम तक पुलिस माैके पर नहीं पहुंची थी। महिला अाैर उसके परिवार का कहना है कि कुछ ग्रामीणाें के हस्तक्षेप पर पथराव ताे बंद हाे गया लेकिन उसका परिवार डर से बाहर नहीं जा रहा है। डीजे बजाने व हुड़दंग मचाने वाले उन पर हमला कर सकते हैं। बताया गया कि अनीता के ही बकाए के विवाद में पंचायती करने वाले सिपाहपुर के डाॅक्टर के कम्पाउंडर काे कुछ दिनाें पूर्व गाेली मार दी गई थी। इसमें बाेचहां की मुखिया अाैर उसका पति गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।