पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मुजफ्फरपुर. समस्तीपुर के एक शिक्षण संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पारा मेडिकल एंड रिसर्च की संबद्धता संदेहास्पद होने के बाद स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से 117 छात्र-छात्राओं के नाम पर जारी 1.73 करोड़ रुपए के शिक्षा लोन का मामला फंस गया है।
बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड ने 117 स्टूडेंट्स के बैंक खाते को फ्रीज करने का आदेश दिया है। इसमें बेगूसराय के 83, समस्तीपुर के 23, मुजफ्फरपुर व दरभंगा के 3-3, सारण के 2, गया, सीवान व मधेपुरा के 1-1 छात्र हैं। इनके नाम शिक्षा लोन के तहत 1.14 करोड़, बुक एवं स्टेशनरी व लीविंग एक्सपेंस के नाम पर 59.72 लाख रुपए इनके खाते में भेजे गए थे। इस मामले में आठों जिलों के डीएम पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 117 छात्र-छात्राओं के नाम शिक्षण शुल्क के रूप में 1 करोड़ 14 लाख 99 हजार 510 रुपए की स्वीकृति दी गई। 25 जनवरी 2020 से इस शिक्षण संस्थान के प्राप्त सभी आवेदन की प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी गई है।
खाते में कितनी राशि, इसकी भी जानकारी मांगी गई
8 जिलों में 117 स्टूडेंट्स को बुक एवं स्टेशनरी व लीविंग एक्सपेंस मद में 59 लाख 72 हजार 280 रुपए बैंक खातों में भेजे गए। निगम के प्रबंध निदेशक ने इन जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि 117 स्टूडेंट्स के बैंक खाते को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंक शाखाओं के मैनेजर आदेश जारी करें। खाता फ्रीज करते समय स्टूडेंट्स के खाते में कितनी राशि है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.