पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य के सभी काॅलेजाें में छात्राें काे जागरूक करने के लिए कार्यशाला अायाेजित की जाएगी। इसके लिए नियुक्त राेड सेफ्टी एंबेसडर अाैर नाेडल शिक्षक काे गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य परिवहन अायुक्त सह बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी डीएम काे निर्देश दिया है। परिवहन अायुक्त ने कहा है कि छात्र-छात्राअाें के अलावा अाम नागरिकाें के बीच सड़क सुरक्षा काे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यशाला में संशाेधित एमवी एक्ट 2019 की जानकारी देने के साथ ही दुर्घटना के कारण अाैर बचाव के उपायाें से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राअाें काे सड़क सुरक्षा संबंधी नियमाें व प्रावधानाें के अनुपालन के लिए शपथ दिलाई जाएगी और सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियाेगिता व रक्तदान शिविर का अायाेजन होगा।

खबरें और भी हैं...