सुनील कुमार बने एआईबीओसी के चेयरमैन, बैंक कर्मियों ने कहा - बिहार के लिए गौरव की बात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ के अखिल भारतीय महासचिव सुनील कुमार एआईबीओसी के चेयरमैन चुने गए हैं। 27-28 नवंबर को कोलकाता में हुई एआईबीओसी की कार्यकारिणी की 90वीं बैठक में इसकी घोषणा की गई। देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंचने पर बैंक कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। संयुक्त महासचिव डॉ. अच्युतानंद ने कहा कि श्री कुमार का चेयरमैन बनना बिहार के लिए गौरव की बात है। इससे संगठन की ताकत और बढ़ेगी। बैंक प्रबंधन की गलत नीतियों का वे हमेशा मुखर विरोध करते रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सरकार की पीएसयू विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए सदस्यों को संगठित होने का आह्वान किया। संगठन सचिव जलज सुब्रत, उप महासचिव जनार्दन यादव एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रिया कुमारी के अलावा बीओआई मुजफ्फरपुर अंचल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।