सनशाइन : पिछली तीन परीक्षाओं के परिणाम पर छात्र होंगे प्रमोट
मुजफ्फरपुर| सनशाइन स्कूल में पिछली तीन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर स्टूडेंट्स को प्रमोट किया जाएगा। इसका फैसला स्कूल प्रबंधन की ओर से लिया गया है। इसकी सूचना सभी अभिभावकों को दे दी गई है। बताया गया है कि स्कूल में एक वर्ष में 4 परीक्षा होती है। ऐसे में तीन परीक्षा का आयोजन हो चुका है। इसी आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। वहीं डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने बताया कि तीनों ब्रांच की आंतरिक परीक्षा को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। होली मिशन के निदेशक जीके मल्लिक ने बताया कि स्कूल की भी परीक्षाएं रोक दी गई है। संत जेवियर्स के प्राचार्य एके दत्ता ने बताया कि 31 मार्च तक के लिए परीक्षाएं रोक दी गई है। केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कक्षा तीन से लेकर 9वीं व 11वीं की आंतरिक परीक्षा को रोक दी गई है। केवल दो से तीन पेपर की परीक्षा बाकी थी। सरकार के निर्देश के अनुसार निर्णय होगा।