पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनशाइन के अमृत को नेशनल साइबर ओलंपियाड में गोल्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | सनशाइन प्रेप हाई स्कूल के छात्र अमृत प्रांजल ने नेशनल साइबर ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। अमृत स्कूल में कक्षा छठी का छात्र है। वह शहर में बेला का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अरूण प्रकाश श्रीवास्तव है। उसने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल साइबर ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उसे अाॅल इंडिया पर 555वीं रैंक मिली है। नवंबर में स्कूल में राष्ट्रीय स्तर का ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इसमें एक घंटे में 50 लॉजिकल सवालों का जवाब देना था। अमृत को इसमें 28 अंक मिले। वहीं जोन में उसे 91 वां स्थान मिला था। छात्र साइबर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है।
खबरें और भी हैं...