लक्ष्मी चाैक से दादर अाैर जवाहरलाल राेड के निर्माण काे फिर निकला टेंडर
दाे वर्षाें से कागज तक ही रह जाती है विभागीय कवायद
लक्ष्मी चाैक से दादर अाैर नवयुवक समिति ट्रस्ट से जवाहरलाल राेड हाेते हुए लेप्राेसी मिशन तक सड़क चाैड़ीकरण का पथ निर्माण विभाग ने फिर से टेंडर निकाला है। इनमें एक की 13 व दूसरे की 14 से टेंडर बिक्री शुरू हाेगी। इसके पहले संवेदकाें की अाेर से रुचि नहीं दिखाए जाने की वजह से टेंडर काे रद्द करना पड़ा था। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी का कहना है कि लक्ष्मी चाैक-दादर में सिंगल टेंडर की वजह से रद्द किया गया। जबकि, जवाहरलाल राेड बनाने के लिए एक भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला, इस वजह से रद्द कर दिया गया था। दाेनाें सड़काें के चाैड़ीकरण व मजबूतीकरण का री-टेंडर हुअा है।
बता दें कि दाेनाें प्रमुख सड़काें के चाैड़ीकरण की कवायद दाे वर्षाें से भी ज्यादा समय से चल रही है। प्रशासनिक कार्यवाही पूरी हाेने के बाद टेंडर निकला था, जिसे रद्द करना पड़ा। मिठनपुरा चाैक से पानी टंकी चाैक हाेते हुए लालकाेठी तक सड़क का भी टेंडर रद्द हाे चुका है। हेडक्वार्टर की अनुमति पर री-टेंडर निकालने की कवायद चल रही है। लक्ष्मी चाैक से दादर तक 1.4 किलाेमीटर सड़क के चाैड़ीकरण-मजबूतीकरण के साथ नाला निर्माण भी तकरीबन 5.12 कराेड़ रुपए से हाेना है। जबकि, नवयुवक समिति ट्रस्ट से जवाहरलाल राेड हाेते हुए लेप्राेसी मिशन तक 4.25 किलाेमीटर सड़क चाैड़ीकरण-मजबूतीकरण व नाला निर्माण में 25 कराेड़ रुपए खर्च हाेने हैं। जवाहरलाल राेड पर हेवी ट्रैफिक की वजह से ठेकेदाराें में उदासीनता बताई जा रही है।
जवाहरलाल रोड वर्तमान में इस हालत में है, जिस पर चलना मुश्किल हो गया है।