पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्तीपुर के शिक्षण संस्थान की संबद्धता संदेहास्पद, ‌‌~1.73 कराेड़ के लाेन पर राेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर के एक शिक्षण संस्थान अाॅल इंडिया इंस्टीट्यूट अाॅफ पारा मेडिकल एंड रिसर्च की संबद्धता संदेहास्पद हाेने के बाद स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड याेजना से 117 छात्र-छात्राअाें के नाम पर जारी 1.73 कराेड़ रुपए के शिक्षा लाेन का मामला फंस गया है। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड ने 117 स्टूडेंट्स के बैंक खाते काे फ्रीज करने का अादेश दिया है। इसमें बेगूसराय के 83, समस्तीपुर के 23, मुजफ्फरपुर व दरभंगा के 3-3, सारण के 2, गया, सीवान व मधेपुरा के 1-1 छात्र हैं। इनके नाम शिक्षा लाेन के तहत 1.14 कराेड़, बुक एवं स्टेशनरी व लीविंग एक्सपेंस के नाम पर 59.72 लाख रुपए इनके खाते में भेजे गए थे। इस मामले में आठों जिलों के डीएम पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 117 छात्र-छात्राअाें के नाम शिक्षण शुल्क के रूप में 1 कराेड़ 14 लाख 99 हजार 510 रुपए की स्वीकृति दी गई। 25 जनवरी 2020 से इस शिक्षण संस्थान के प्राप्त सभी अावेदन की प्राेसेसिंग पर राेक लगा दी गई है।

8 जिलाें में 117 स्टूडेंट्स काे बुक एवं स्टेशनरी व लीविंग एक्सपेंस मद में 59 लाख 72 हजार 280 रुपए बैंक खातों में भेजे गए। निगम के प्रबंध निदेशक ने इन जिलाें के डीएम काे निर्देश दिया है कि 117 स्टूडेंट्स के बैंक खाते काे फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंक शाखाअाें के मैनेजर अादेश जारी करें। खाता फ्रीज करते समय स्टूडेंट्स के खाते में कितनी राशि है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।

खाते में कितनी राशि, इसकी भी जानकारी मांगी गई
खबरें और भी हैं...