सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में गाेता लगाते रहे दर्शक
मनोकामना पंचमुखी हनुमान मंदिर रघवा छपरा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर लकच्छावली, रामर्चा महायज्ञ के अलावा देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में दर्शक गाेता लगाते रहे। दूसरी ओर गंगा
मुक्ति आंदोलन ट्रस्ट के द्वारा सामाजिक योद्धा सम्मान दर्जनों लोगों को दिया गया। कार्यक्रम का आगाज दरभंगा के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार डॉ. विपिन कुमार मिश्रा के शंखनाद से हुअा। लोक कलाकार डॉ. पंकज कुमार
मिश्रा व उनके सहयोगी अमरनाथ झा के तीन प्रकार के शंख व कई देव वाद्य
यंत्र के माध्यम से विद्यापति के कृति
लता की पंक्तियों, शिव पताका व शिव भुजंग मंत्रों के माध्यम से शंख
ध्वनि, डमरू व शास्त्रीय संगीत ध्वनि से उपस्थित लाेग मंत्रमुग्ध हाे गए। गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता विकास
चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा सहित उपस्थित मुख्य अतिथियों ने लोक कलाकाराें को मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शंखनाद के उपरांत सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोक कलाकार देवी व अरनव मीडिया के कलाकार के द्वारा पूरी रात एक से बढ़कर एक भजनाें की प्रस्तुति की गई। सत्येंद्र नाथ दूरदर्शी के हास्य प्रस्तुति से लोगों को लगातार
हंसने को मजबूर किया। मौके पर राज ट्रामा सेंटर के निदेशक डॉ. विजय राज सिंह व पटना ग्रीन हाउस साह यूथ बिल्डर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भूषण
कुमार उर्फ बबलू मौजूद थे।
पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।