पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सदर अस्पताल का प्रसव कक्ष अाधुनिक रूप में हाेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष के साथ ऑपरेशन थियेटर में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करते हुए उसे आधुनिक रूप दिया जाएगा, ताकि प्रसूता मरीज के साथ ही नवजात बच्चे को बेहतर सेवा लाभ मिल सके। नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसाेर्स सेंटर की टीम ने अस्पताल में प्रसव कक्ष के साथ अाेटी का जायजा लिया। एनएचएसअारसी की अाेर से डाॅ. अजय त्रिपाठी ने कहा, लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सभी संसाधनों व सुविधाअाें काे उपलब्ध कराना है। मानकों के अनुरूप, सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष व ऑपरेशन थियेटर को सुसज्जित करना है। अाधुनिक सुविधा हाेने के बाद मरीजों को सुविधा व सहूलियत हाेगी। बताया गया कि किसी भी अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना पहली शर्त रहती है। लिहाजा, लक्ष्य के तहत भी प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थियेटर को पूरी तरह से संक्रमण मुक्त रखने पर ध्यान देने को कहा गया है, ताकि मरीज को किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं हाे। इसके अलावा वे सभी मशीनें लगाई जाएंगी, जिनकी डिलीवरी या सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान जरूरत पड़ती है।

खबरें और भी हैं...