पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेंडिंग जाेन बनाने को एमअाईटी से एनअाेसी लेने की कवायद शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | शहर में स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत एक बार फिर वेंडिंग जाेन की तैयारी शुरू हाे गई है। प्राेजेक्ट काे लेकर शुक्रवार काे नगर निगम कार्यालय में एमआईटी के प्राचार्य के साथ बैठक हुई। जिसमें एमआईटी परिसर के भीतर वेंडिंग जाेन निर्माण के लिए एनअाेसी पर काफी देर तक नगर अायुक्त ने चर्चा की। नगर अायुक्त मनेश कुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल प्राचार्य की अाेर से जानकारी दी गई है कि एनअाेसी के लिए विभाग से अनुमति लेनी हाेगी। विभागीय सचिव के समक्ष इस प्राेजेक्ट काे रखा जाएगा। साथ ही शहर में अन्य जगहाें पर वेंडिंग जाेन के लिए जल्द ही टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हाेगी। दूसरी अाेर, साेलर पैनल काे लेकर इकरारनामा की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बैठक में प्राेजेक्ट पर काम कर रहे कंसल्टेंट के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...