शराब पीकर सिकंदरपुर में लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए युवकों के दाे गुट
मुजफ्फरपुर | शराब पीने के बाद अापस में ही तू-तू, मैं-मैं के बाद सिकंदरपुर में बुधवार की शाम युवकाें के दाे गुटाें में भिड़ंत हाे गई। देखते-देखते दाेनाें गुट एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर प्रहार करने लगे। अासपास के लाेगाें ने मामला शांत कराया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक शराब पीकर मारपीट करने वाले रफूचक्कर हाे चुके थे।