- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News The Family Of An Ab Officer Is Frightened By The Neighbor Young Man Accused Of Assaulting The Home Against The Agitation
पड़ाेसी युवक से डरा-सहमा है अाईबी अधिकारी का परिवार, घर पर रोड़ेबाजी विरोध पर मारपीट करने का आरोप
मुजफ्फरपुर| सेंट्रल अाईबी के अररिया कार्यालय में कार्यरत बीबीगंज निवासी दीपक कुमार का परिवार पड़ाेस के युवक की करतूत से परेशान है। दीपक की प|ी अलका रानी ने पड़ाेस के युवक सूर्या उर्फ अाशुताेष के खिलाफ सदर थाने में एफअाईअार दर्ज कराई है। दीपक खुद अररिया में रहते हैं, बीबीगंज में प|ी दाे बच्चाें के साथ रहती हैं। अलका रानी का अाराेप है कि पड़ाेस का युवक सूर्या नशे में घर पर राेड़ेबाजी करता है। अक्सर दरवाजा पीटता है। मना करने पर मारपीट करता है। बच्चाें काे हत्या की धमकी देता है। उसकी करतूत से पूरा परिवार दहशत में है।
अलका रानी ने सदर थानेदार मिथिलेश झा काे बताया है कि 7 मार्च काे बेटी घर में अकेली थी। तभी अाराेपी ने उसके घर पर राेड़ेबाजी की और घर में घुसने का प्रयास किया। मार्केट से पुत्र के साथ लाैटी ताे बेटी ने घटना के बारे में बताया। अाराेपी के घर शिकायत करने गई ताे बेटे के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। गले से साेने की चेन भी छीन ली। इधर, सूर्या ने भी थाने में एफअाईअार दर्ज कराई है। उसका कहना है कि सात मार्च को वह अपने घर पर था। तभी आईबी अधिकारी और उनके पुत्र ने हमला कर दिया। क्रिकेट के विकेट से सिर पर वार किया। इससे सिर फट गया। हाथ की अंगुली भी टूट गई है। सदर थानेदार ने बताया कि दाेनाें पड़ाेसी हैं अाैर अक्सर दाेनाें के बीच विवाद हाेता रहता है। मामले में दाेनाें तरफ से एफअाईअार दर्ज कराई गई है। छानबीन की जा रही है।