पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिथिला एक्सप्रेस से उतर रहा अधेड़ गैप में गिरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रक्साैल से हावड़ा जाने के क्रम में शनिवार दाेपहर जंक्शन पहुंची मिथिला एक्सप्रेस से एक अधेड़ कटने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद जंक्शन पर अफरातफरी का माहाैल उत्पन्न हाे गया। हालांकि, अारपीएफ व जीअारपी की तत्परता से स्थिति काे नियंत्रित कर लिया गया। दरअसल, प्लेटफार्म-1 पर मिथिला एक्सप्रेस खड़ी थी। छाता चाैक का माे. यकूब एक व्यक्ति काे ट्रेन में बैठाने अाया था। इसी दाैरान ट्रेन खुल गई। इस पर वह से उतरने लगा। इसी दाैरान गिर गया अाैर गैप में फिसल गया। गैप में उसका पैर जाने पर गेट पर खड़े यात्रियाें ने वैक्यूम कर ट्रेन रुकवाई। उसे प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियाें ने खींचकर बाहर किया। शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार : प्लेटफार्म-3 पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक काे जीअारपी ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। वह सीतामढ़ी के डूमरा का भगवती प्रसाद है। रेल थानाध्यक्ष नंदकिशाेर सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

खबरें और भी हैं...