विधायक ने परियोजना बांध से सटे स्थल का निरीक्षण किया
औराई | बागमती उच्च विद्यालय जनाढ़ के लिए प्रस्तावित भूमि के लिए विधायक डाॅ. सुरेन्द्र कुमार ने परियोजना बांध से सटे स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. एजाज, पूर्व पंसस बबन कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय, श्याम शंकर झा, शिक्षक भरत राम, चंदन झा अादि थे। विदित हाे कि परियोजना बांध निर्माण के बाद उक्त विद्यालय विस्थापित हो गया था तब से विद्यालय को जनाढ़ मध्य विद्यालय के भवन में तात्कालिक रूप से संचालित किया जा रहा है। भूमि के अभाव में + 2 सुदृढ़ीकरण के क्रम में प्राप्त 39.5 लाख की राशि वापस की गई थी। बाद में भूमिदाता के रूप में विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्व. चंद्रनारायण मिश्रा के परिजन द्वारा भूमि दान की सहमति दी गई है। जिसके बाद निदेशक ने कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है।