पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में 18 काे हाेने वाला पंचायत उपचुनाव अगले आदेश तक टला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य निर्वाचन आयाेग के सचिव ने काेराेना वायरस के कारण जारी अलर्ट काे देखते हुए 18 मार्च काे पंचायत उप चुनाव के लिए हाेने वाले मतदान काे स्थगित कर दिया है। आयाेग ने मतदान अाैर मतगणना के लिए अगली तिथि निर्धारित हाेने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी काे सूचना देने की बात कही है। जिले के सभी 16 प्रखंडों में 18 मार्च काे कुल 173 पदाें पर पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हाेना था। नामांकन के बाद मतदान संपन्न कराने के लिए कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम काे भेजी सूचना में अब अगली तिथि पर पंचायत उप चुनाव कराने काे कहा गया है। जिले में मुखिया के एक, पंचायत समिति सदस्य के सात, ग्राम कचहरी के सरपंच के अाठ, ग्राम पंचायत सदस्य के 65 तथा ग्राम कचहरी के पंच के 92 पदाें के लिए 18 काे उपचुनाव हाेना था। 20 मार्च की सुबह अाठ बजे से मतगणना का कार्यक्रम तय था।

बढ़ सकती है बीएड एंट्रेंस टेस्ट अाैर स्नातक
पार्ट थ्री की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि


मुजफ्फरपुर | काेराेना वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के बाद बीएड एंट्रेंस टेस्ट एवं स्नातक पार्ट थ्री की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि बढ़ सकती है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बीएड एंट्रेस टेस्ट काे लेकर मिथिला विवि काे फैसला लेना है। संयुक्त परीक्षा इस बार एलएन मिथिला विवि ही ले रहा है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मनाेज कुमार ने कहा कि सरकार के अादेश ताे अाए हैं। लेकिन, परीक्षा काे लेकर राजभवन से दिशा-निर्देश लिया जा रहा है। अभी विवि की काेई परीक्षा नहीं चल रही है। लेकिन पार्ट थ्री की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 मार्च से है। वैसे काॅलेज एवं पीजी विभागाें में क्लास सस्पेंड कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...