मजबूत प्रबंधन वाली कंपनियाें में अभी तेजी से निवेश कर रहे जिले के लोग
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट निवेशकों के लिए निवेश का नया अवसर भी देता है। काेराेना वायरस के कारण बड़ी गिरावट के बावजूद शहर के निवेशकों ने हाैसला नहीं खाेया है। वे मजबूत प्रबंधन वाली अच्छी कंपनियाें में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा बाॅड फंड, एनपीएस, पीपीएफ, गाेल्ड में भी जरूरत के हिसाब से निवेश में निवेशकों का झुकाव दिख रहा है। निवेशक अादित्य तुलस्यान ने कहा कि यदि 6 से 8 साल के लिए बाजार में निवेश करना हाे ताे इससे अच्छा समय नहीं हाे सकता। इस दाैरान अच्छी कंपनियाें के शेयराें में खरीदारी की जा सकती है। गुरुवार काे गिरावट के बाद शुक्रवार काे उछाल अाया। इसलिए ज्यादा घबराने की अावश्यकता नहीं है। कहा- मैंने खुद भी छाेटा निवेश किया है। वैसी कंपनी जिसका प्रबंधन काफी मजबूत है, उसमें निवेश किया जा सकता है। हालांकि, गिरावट की स्थिति में थाेड़ा रिस्क भी है। इसलिए कम पैसा ही लगाया है। मुकेश केडिया कहते हैं - इक्वयूटी में निवेश के अलावा वैसे निवेशक जाे बाजार में निवेश का तरीका नहीं जानते हैं, वे भी म्युचूअल फंड के जरिये कुछ पैसा निवेश कर सकते हैं। इस गिरावट का उपयाेग करते हुए एक अच्छे पाेर्टफाेलिअाे काे बिल्ड करने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा कि एेसी परिस्थिति में यह ध्यान रखने की अावश्यकता है कि पूरा पैसा एक ही साथ बाजार में नहीं लगाएं। अभिषेक मुरारका ने कहा कि इस समय थाेड़ी-थाेड़ी खरीदारी की है। इसका फायदा है कि अच्छी कंपनियाें के शेयर उनके पाेर्टफाेलिअाे में कम कीमत पर जुड़ने का माैका मिला है। काेशिश करनी चाहिए कि ब्लू चिप कंपनी में ही पैसा डाला जाए।