इलेक्ट्राॅनिक वस्तुओं के दाम 20% तक बढ़े
मुजफ्फरपुर | कोरोना वायरस का असर इलेक्ट्राॅनिक और इलेक्ट्रिक वस्तुओं पर भी पड़ने लगा है। इन वस्तुओं की कीमत में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। एक तो चीन से कम माल आ रही है और जद्दोजहद के बाद जो वस्तुएं आ रही है उसकी कीमत भी काफी अधिक हो गई है। इसा सीधा असर मोबाइल एसेसरीज, एलईडी, खिलौने, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर दिख रहा है।
चीन से एलईडी और दूसरी इलेक्ट्रिक वस्तु आयात करने वालों के अनुसार चीन में जनवरी में एक माह की छुट्टी होती है, उसके बाद मैन्यूफैक्चरिंग की प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन इस बार कोरोना के कहर के बाद स्थिति बद से बदतर हो गई। एक तो चीन से आने वाली वस्तुएं कम हो गई। जो कुछ वहां से आ भी रहा है, उसकी कीमतें अधिक हो गई है। कस्टम में शिपमेंट छुड़ाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि चाइनीज एसेसरीज का बाजार करोड़ों रुपए में है।