पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाॅकेट से रुपए निकालने के अाराेपित चालक समेत बदमाश काे भेजा गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर|अाॅटाे में यात्री के पाॅकेट से रुपए निकालने के अाराेपित चालक समेत दाेनाें बदमाशाें काे ब्रह्मपुरा पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अाराेपिताें में जीरोमाइल निवासी लव कुमार व पूर्वी चंपारण के लवदिया सगहरी निवासी पवन राय है। दाेनाें के खिलाफ वैशाली के पटेढ़ी बेलसर निवासी चाय दुकानदार गणेश पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया, दोनों आरोपित के पॉकेट से दो-दो सौ रुपए व दाे मोबाइल बरामद किए गए। अाराेपित लव नशे में भी था। पूछताछ के बाद दाेनाें काे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चाय दुकानदार ने प्राथमिकी में बताया है कि वह उक्त ऑटो में बैठकर बैरिया से कंपनीबाग जा रहा था। इसी दौरान ब्रह्मपुरा थाने के समीप उसके पॉकेट से आरोपित ने एक हजार रुपए निकाल लिए थे। फिर उसे ऑटो से सड़क पर फेंक दिया।
खबरें और भी हैं...