पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुनाव में आधी आबादी की भूमिका महत्वपूर्ण इसके लिए अभी से शुरू करें पूरी तैयारी : रंजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चुनाव में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका हाेती है। इसे देखते हुए जिला महिला मोर्चा के चयनित अधिकारी अभी से अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी में जुट जाएं, ताकि चुनाव में जिले की सभी 11 सीटाें पर एनडीए प्रत्याशियों काे विजयी बनाया जा सके। यह बातें शनिवार काे जूरनछपरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की जिला कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कही। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डाॅ. रागिनी रानी ने कमेटी की घोषणा करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दाैरान महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वार्ड पार्षद गायत्री चौधरी के साथ ही दीपमाला, सोनल वर्मा, वंदना शर्मा, अर्चना कुमारी एवं मंजू चौधरी काे साैंपी। वहीं, जिला महामंत्री ईशा पाठक व बबली साहू काे, जिला मंत्री रेणू मिश्र, रेखा सिंह, रंजना सिंह, रीता पराशर, खुशबु कुमारी एवं रीना सिंह, कोषाध्यक्ष बबली निशांत व प्रवक्ता डाॅ. वंदना विजय लक्ष्मी, डाॅ. अपर्णा शर्मा, डाॅ. मोनालिसा राय, अनिला कुमारी, मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा, रश्मि किरण, मिंटी सोहल व माला शर्मा काे बनाया गया। इसी प्रकार कार्य समिति सदस्य के रूप में शबनम चाैधरी, कृष्णा देवी, मुन्नी देवी, माला सिन्हा, पूनम देवी, डिंपल सिंह, रेणू कुमारी, जूली शाही, विमल देवी, मीनू देवी और राेशन शर्मा का मनाेनयन किया गया। माैके पर नेत्री डाॅ. तारण राय, अंजना कुशवाहा, गीता कुमारी, हरिमोहन चौधरी, धर्मेंद्र साहू, इंदिरा सिंह, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार व सिद्धार्थ कुमार थे।

भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष व अन्य।
खबरें और भी हैं...