पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 मार्च तक जमा होगी दूसरी किस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | हज पर जाने वाले लोगों के लिए दूसरी किस्त की रकम जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पहले 15 मार्च अंतिम तिथि थी। दूसरी किस्त में 1.20 लाख रुपए जमा करने हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने के बाद इसकी रसीद बिहार हज कमेटी में जमा करनी है। हज यात्री कमेटी के फोन नंबर 0612-2203315 पर संपर्क पर जानकारियां ले सकते हैं। जिन लोगों को रकम ऑनलाइन जमा करनी है वे www.hajcommittee.gov.in पर कर सकते हैं। दूसरी किस्त की रकम के साथ ही हज यात्री मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा कर दें। इसे बिहार हज कमेटी में जमा करना है। अपने रेफ्रेंस नंबर का हवाला देकर पहली किस्त किसी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खाता संख्या 32175020010 (FEE TYPE-25) या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 (Haj Account) से कोर बैकिंग सिस्टम की जरिये हज कमेटी ऑफ इंडिया के अकांउट में जमा करना है। बैंक रेफ्रेंस नंबर व कवर नंबर पे इन स्लिप में मौजूद कॉलम में लिखना जरूरी है। पे इन स्लिप हज फाॅर्म के साथ दिया गया है।
खबरें और भी हैं...