क्राइम रिपाेर्टर|मुजफ्फरपुर
दूसरी महिला से संबंध रखने का विराेध करने पर शुक्रवार काे पति ने ससुराल पहुंचकर प|ी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने अाराेपित पति काे हिरासत में ले लिया है। अाराेपित अहियापुर बखरी हरि निवासी सुरेश राम है। वह पेंटर है। शुक्रवार को वह खबड़ा स्थित ससुराल पहुंचकर प|ी की पिटाई कर रहा था। इस पर लाेगाें ने सदर थाने काे जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश राम को हिरासत में लिया है। अाराेपित के खिलाफ प|ी ने शिकायत की है। उस पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही प|ी व ससुराल वालों ने सुरेश पर अन्य महिला के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा, दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर सुरेश ने प|ी की पिटाई की है।