एटीएम लूटने आए चोर, नहीं तोड़ पाए लॉकर, कैश बचा
बोचहां | न्यू मार्केट बोचहां स्थित उत्तर ग्रामीण बैंक के नीचे इंडिया एटीएम से कैश लूटने अाए चाेर लॉकर नहीं तोड़ पाए। कैश नहीं ले जा सके। थाने के दारोगा मणि भूषण कुमार ने बताया कि एटीएम लूटने का प्रयास किया गया था, लेकिन एटीएम नहीं तोड़ पाए। अभी तक थाने में किसी प्रकार की आवेदन नहीं मिला है।