जेल से छूटे आरोपितों को थाने पर लगानी हाेगी हाजरी
रंगदारी, लूट, हत्या, डकैती, चाेरी व छिनतई जैसे गंभीर वारदात में जेल से जमानत पर छूटे शातिरों काे अब थाने पर हाजरी लगानी हाेगी। गंभीर प्रवृति के एक से अधिक कांडाें में चार्जशीटेड शातिरों की पुलिस अधिकारी सूची बनाई जा रही है। इसके लिए जेल से छूटे शातिरों का ब्योरा पुलिस अधिकारियों ने लिया है। सभी आरोपियों काे थाने पर हाजरी के लिए नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस के बाद अगर काेई शातिर थाने पर हाजरी के लिए नहीं अाता है ताे उसके जमानतदार पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। अपराध पर लगाम के दृष्टिकोण से पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्राइम मीटिंग में इस बिंदू पर चर्चा के बाद एसएसपी जयंत कांत ने सभी थानेदारों काे निर्देश जारी किया है। साथ ही जमानत पर मुक्त हुए शातिरों की जेल से मंगाई गई सूची भी थानेदारों काे भेजी गई है।