पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Muzaffarpur
  • Muzaffarpur News Three Hours Of Waiting For The Education Minister The Teacher Said On The Cancellation Of The Program The Minister Was Afraid Of The Movement

तीन घंटे शिक्षा मंत्री का इंतजार करते रह गए शिक्षक कार्यक्रम रद्द होने पर बोले- आंदोलन से डर गए मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री के शहर में पहुंचने को लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक सर्किट हाउस पहुंचे। हड़ताली शिक्षकों ने तीन घंटे तक शिक्षा मंत्री का परिसदन में इंतजार किया। फिर पता चला कि मंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है। शिक्षा मंत्री के नहीं आने पर जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि हड़ताली शिक्षकों के आंदोलन के भय से उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। वापस लौटकर शिक्षकों ने अपने ज्ञापन को निबंधित डाक से मंत्री के कार्यालय में भेजवा दिया। घटक संघ के नेताओं में जयप्रकाश नारायण यादव, जितेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, श्रीकांत राय, रामनरेश ठाकुर, मुनीलाल सागर, रामजन्म प्रसाद सिंह, लखन लाल निषाद, पंकज कुमार, श्यामनंदन सिंह, मनोज कुमार, मुनींद्र कुमार झा व विकास कुमार ने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों की बदौलत शिक्षकों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाना चाहती है। शिक्षक नेता मृत्युंजय कुमार व विवेक कुमार ने कहा कि हड़ताल के 26वें दिन भी सभी प्रखंडों में पूरी तरह पठन-पाठन ठप रहा।

शिक्षकाें ने कहा-सरकार हमारी मांगों को पूरी करे नहीं तो प्रदर्शन होगा तेज

मुजफ्फरपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले चल रही हड़ताल के दाैरान प्रखंडाें में बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पारू में शिक्षकाें ने कहा कि सरकार हमारी मांग पूरी करे नहीं तो और प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। मौके पर राजेश कुमार यादव, रामकुमार रवि, ददन कुमार पंकज कुमार, धीरंजन चौधरी, वीरेंद्र पाल, ज्योति कुमारी, रंजीत कुमार अादि थे। मीनापुर बीआरसी में सैयद अली इमाम की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मौके पर शमशाद अहमद साहिल, मुख्तार अहमद, देवेंद्र सहनी, मालती सिंह, अनिल कुमार, रामबाबू रजक ने कहा कि सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों को हड़ताली शिक्षक बुद्धिजीवियों व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच ले जाएंगे। मौके पर मो. इस्लाम अंसारी, काजल कुमारी, सुरेंद्र राम, सुधीर कुमार, लालदेव सहनी आदि थे। मुशहरी में बीआरसी पर मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई। संचालन अर्जुन कुमार ने किया। मौके पर कार्तिकेय कुमार, मो. शमीम, वैद्यनाथ यादव, राजीव झा, मो. हलीम अादि थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने वेतन के लिए किया डीपीआे कार्यालय का घेराव

मुजफ्फरपुर | बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को हड़ताली शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने फरवरी माह के वेतन दिए जाने की मांग की। शिक्षकों ने डीपीओ को ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्षता कर रहे उमाकिंकर ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षकों की हड़ताल काे कमजोर करने के लिए वेतन बंद कर दी है। इससे शिक्षकों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हाे गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के हड़ताल काे बंद करने के लिए अन्याय कर रही है। लेकिन, शिक्षक इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। मांगे पूरी हाेने तक लड़ाई जारी रहेगी। अजीत कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षा काे लेकर सजग नहीं है। वरना इतने दिनाें तक शिक्षकों की हड़ताल जारी नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार काे शिक्षकों की मांगे पूरी कर विद्यालयों में पठन-पाठन पुन: शुरू करवाना चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हाे रही है। माैके पर पंकज कुमार, प्रियदर्शन कुमार, संजीव कुमार, प्रमाेद कुमार, राजीव कुमार, र|ेश्वर प्रसाद सिंह, इम्तेयाज अहमद अादि थे।

इधर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने कहा- काेराेना से ज्यादा हड़ताली शिक्षकों से डर रही सरकार

मुजफ्फरपुर| परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि हड़ताली शिक्षक शिक्षा मंत्री का स्वागत करने के लिए साइंस काॅलेज में इकट्ठा हुए थे लेकिन शिक्षा मंत्री नहीं अाए। उन्हाेंने कहा कि शिक्षा मंत्री के पास हड़ताली शिक्षकाें से बात करने की हिम्मत ही नहीं है। अगर हाेती ताे शिक्षकाें का सामना जरूर करते। यदि सरकार अपनी रवैये में सुधार नहीं करती है ताे उनके अन्य मंत्री अाैर विधायकाें काे भी घर से निकलना मुश्किल हाे जाएगा। मौके पर मायाशंकर कुमार, अनिल ठाकुर, बालेंद्र सिंह, नीरज, शमशाद अहमद साहिल, अशाेक कुमार आदि थे।

शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ।
खबरें और भी हैं...