तिरहुत प्रमंडल भाजपा का मजबूत गढ़, 2020 में सभी सीटों पर सफलता की करें सामूहिक पहल
तिरहुत प्रमंडल भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में मिली असफलता पर मंथन करने के साथ ही 2020 चुनाव में सभी सीटों पर जीत के लिए सामूहिक पहल करनी हाेगी। भाजपा के इस गढ़ में एनडीए गठबंधन का दूसरा दल भी हमारे बिना सफल नहीं हो सकता है। ये बातें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार काे आम्रपाली ऑडिटोरियम में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए जीवन-मरण का सवाल है। इसलिए आपसी अहंकार काे त्यागकर सभी इसे चुनौती के रूप में लेते हुए सभी सीटों पर विजय दिलाने की पहल करें। वहीं, 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर झंडोतोलन करें। इसके लिए तीन दिनों में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी अपने यहां की पंचायत समिति का गठन कर प्रदेश को सूची सौंपे। बूथ कमेटी में सभी टोले के लोगों को शामिल करें तथा उनका मोबाइल नंबर भी अपडेट करें। जल्द से जल्द सप्तर्षि का गठन बूथ स्तर पर करें। एक विधानसभा में 12 से 15 सेक्टर प्रभारी होंगे जो उस विधानसभा की पूरी चिंता करेंगे। डॉ. जायसवाल ने नागरिकता संशोधन बिल के नाम पर विपक्षी दलों पर देश में माहौल खराब करने की गहरी साजिश रचने का अाराेप लगाया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान साजिश के तहत दिल्ली में हिंसा कराने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सांसद अजय निषाद ने किया। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी मंडल अध्यक्षों से संगठन की जानकारी ली। कार्यक्रम काे विधायक अशोक सिंह, केदार गुप्ता, बेबी कुमारी के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष काे पहनाई 101 किलाे की माला, प्रकल्प संयोजक ने फूलों से बना बिहार का नक्शा प्रदान किया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भगवान लाल महतो के नेतृत्व में 101 किलो फूलाें की माला पहनाई गई। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रकल्प संयोजक मीरा कौमुदी ने फूलों से बना बिहार का नक्शा प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा, मनोरंजन शाही, डॉ. तारण राय और पुरुषोत्तम पोद्दार को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. ममता रानी, डॉ. संगीता कुमारी, नीरज नयन, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, मनीष कुमार, अंजना कुशवाहा, हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, निर्मला साहू, बज्रकिशोर पासवान, आदर्श कुमार, संजीव झा, संतोष साहेब, रितुराज, भोला चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिदार्थ कुमार, आलोक कुमार, आशीष पिंटू, अमित रंजन, प्रद्युम्न राणा, राजनंदिनी प्रियदर्शी सहित अन्य उपस्थित थे।
विधानसभा चुनाव में 100 दिन से भी कम समय अभी से ही तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : मंत्री
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष काे अाश्वस्त करते हुए कहा कि हर कुर्बानी देकर यहां के कार्यकर्ता सभी सीटों काे एनडीए की झाेली में डालेंगे। उन्होंने चुनाव में अब 100 दिनाें का समय बचे हाेने की बात कहते हुए सभी काे बूथ की चिंता करने व इसकी तैयारी में जुट जाने काे कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी मृत्युंजय झा ने कहा कि देश की तरह ही प्रदेश में भी विपक्षियाें के बुने गए ताना-बाना से हमें चौकस रहने की जरूरत है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ताअाें को शक्तिकेन्द्र से जोड़ना हाेगा। प्रदेश मंत्री डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताअाें काे 2020 के लिए सर्वस्व न्याेछावर करने का अाह्वान किया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने जिले की सभी 11 सीटों पर भाजपा काे जीतने में सक्षम बताया।
{ छह अप्रैल को सभी बूथों पर पार्टी ध्वज लहराए जाएंगे, सप्तर्षि का गठन करने के आदेश
बैठक के दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
उद्घाटन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व अन्य।