फाॅल आर्मी वर्म से फसल को बचाने के लिए किसान ग्रुप में करें खेती : दिनेश

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाॅल आर्मी वर्म से फसल को बचाने के लिए किसान ग्रुप में खेती करें, जिससे एक खेत में कीड़े की प्रकोप की जानकारी दूसरे खेत वाले किसान को तुरंत हो जाएगी और वर्म को रोका जा सकेगा। ये बातें पौधा संरक्षण विभाग, पटना के संयुक्त निदेशक दिनेश प्रसाद ने दहिला पटशर्मा पंचायत में फाॅल आर्मी वर्म से मक्के की फसल की क्षति जांच के बाद किसानों से कही। उन्होंने किसानों से फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने की बात कही अाैर बची फसल को बचाने के लिए कहा। पौधा संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर बारिश हो जाय तो वर्म रुक जाएगा। वहीं रबी की फसल के बचाव की भी जानकारी दी। मौके पर पौधा संरक्षण विभाग पटना के सहायक निदेशक विनय कुमार सिंह, पौधा संरक्षण सर्विलेंस पटना के सुनील कुमार , पौधा संरक्षण विभाग तिरहुत के उप निदेशक गोपाल शरण प्रसाद अादि थे।

गायघाट में मक्के की फसल की जांच करती टीम।

कृषि संबंधित जरूरतों काे पूरा करता है ‘देहात’

मोतीपुर |
प्रखंड के पनसलवा में कृषि क्षेत्र की अग्रणी संस्थान देहात का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुअा । संस्थान के पदाधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि यह संस्थान की किसानों को कृषि संबंधित सभी प्रकार के जरूरतों की पूर्ति करता है। देहात से जुड़कर किसान कृषि वैज्ञानिकों से उतम सलाह प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे बीज खाद, कीटनाशक, उचित मूल्य पर खरीददारी कर सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि संस्थान के समन्वयक किसानों के अनुरोध पर खेतों का भ्रमण करते हैं। ताकि उन्हें नई तकनीक से खेती के बारे में जानकारी मिल सके। कृषि संबंधित अन्य सुविधाएं जैसे मृदा जांच व मौसम पूर्वानुमान की सूचना किसान यहां से प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर संस्थान के संजीव कुमार सुमन, प्रबंधक विकास कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रेम शंकर शाही, प्रशांत कुमार शाही, प्रभात कुमार, मुन्ना सिंह, स्थानीय मुखिया रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा अादि थे।