- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News Top 3 Students Of All The Branches Of Engineering Colleges And Polytechnics Of The State Will Get Merit Promotion Award
राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलीटेक्निक के सभी ब्रांचों के टॉप 3 स्टूडेंट्स को मिलेगा मेधा प्रोत्साहन पुरस्कार
राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों व पॉलीटेक्निक के टॉपरों को अब हर वर्ष पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर हर ब्रांच के टॉप-3 स्टूडेंट्स व हर संस्थान से भी संकायवार टॉप-3 स्टूडेंट्स को मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। आर्यभट्ट नॉलेज विवि से संबद्ध सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय व राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद बिहार से संबद्ध राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़नेवाले सभी छात्र-छात्रा इस पुरस्कार को प्राप्त करने के पात्र होंगे। पुरस्कार हासिल करने के लिए चयनित छात्र-छात्रा की क्लास में न्यूनतम उपस्थिति 80 फीसदी से कम नहीं होनी चाहिए। मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर वर्ष राज्य स्तर पर डीएसटी की ओर से किया जाएगा। यह पुरस्कार अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को दिया जाएगा।
दूसरी तरफ संस्थान स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त काे समाराेह अायाेजित कर पुरस्कार दिया जाएगा। राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों व पॉलीटेक्निक के प्राचार्यों अाैर एकेयू के रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि इंजीनियरिंग काॅलेजाें व पॉलीटेक्निक में पढ़नेवाले मेधावी छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता, बौद्धिकता को बढ़ाने के लिए यह शुरुआत की गई है। उधर, राज्य सरकार की अाेर से इसकी सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेजों से लेकर राजकीय पॉलीटेक्निक के स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एमआईटी के प्राचार्य डॉ. जेएन झा ने बताया कि इससे मेधावी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ेगा।
संस्थान स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कार
फर्स्ट टाॅपर : 600 रुपए का स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र सेकंड टाॅपर : 500 रुपए का स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र थर्ड टाॅपर : 400 रुपए का स्मृति चिह्न अाैर प्रशस्ति पत्र।
राज्य स्तर पर दिए जानेवाले पुरस्कार
फर्स्ट टाॅपर : 5 हजार का चेक, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र
हर वर्ष किया जाएगा टॉप 3 का चयन, राज्यस्तरीय पुरस्कार अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को और संस्थान स्तर पर स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान
थर्ड टाॅपर : 3 हजार का चेक, स्मृति चिह्न अाैर प्रशस्ति पत्र
सेकंड टाॅपर : 4 हजार का चेक, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र
स्टूडेंट अपने ब्रांच में टाॅप थ्री में हो शामिल
आर्यभट्ट नॉलेज विवि से संबद्ध हो कॉलेज
होनी चाहिए न्यूनतम उपस्थिति
80%
ये होगी पात्रता
इंजीनियरिंग कॉलेजों के इन संकायों काे इसमें किया गया है शामिल
इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर टेक्नोलॉजी अादि।
पॉलीटेक्निक के ये संकाय शामिल इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल, मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, प्रिंटिंग, सिरामिक, ड्रेस डिजाइन, परिधान प्रौद्योगिकी अादि।