पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 वाहन एजेंसियाें का ट्रेड लाइसेंस हाेगा निलंबित, तीन दिनों का मिला अल्टीमेटम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

50 से अधिक बैकलाॅग रखने वाली जिले की 10 वाहन एजेंसियाें का ट्रेड लाइसेंस निलंबित हाेगा। इससे पहले इन एजेंसी संचालकाें काे नाेटिस भेजकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में यदि बैकलाॅग काे समाप्त नहीं करते है ताे लाइसेंस काे निलंबित कर दिया जाएगा। डीटीअाे ने अन्य एेसी एजेंसियाें काे भी चिह्नित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियाें काे दिया है। डीटीअाे की इस सख्ती से एजेंंसी संचालकाें में हड़कंप मचा हुअा है। जानकारी के मुताबिक, हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाए बिना वाहन बेचने अाैर टैक्स की राशि समय से जमा नहीं करने वाली 10 एजेंसियाें पर यह कार्रवाई की जा रही है। डीटीअाे रजनीश लाल ने बताया कि जिले की 10 वाहन एजेंसियां हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाए बिना ही गाड़ियां बेच रही हैं। इसकी शिकायत मिलने पर उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है। जिन एजेंसियाें के पास 50 से अधिक बैकलाॅग है, उन्हें तीन दिन में समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार काे इसकी समीक्षा की जाएगी।

39 का लाॅगिन-पासवर्ड पहले भी हाे चुका है ब्लाॅक फिर भी अधिकतर ने नहीं समाप्त किया बैकलाॅग

बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाए वाहनाें की बिक्री किए जाने पर तत्कालीन डीटीअाे नजीर अहमद ने 39 एजेंसियाें के लाॅगिन-पासवर्ड काे सिस्टम में ब्लाॅक कर दिया था। बावजूद इसके अधिकांश एजेंसियाें ने बैकलाॅग काे समाप्त नहीं किया अाैर अनाधिकृत रूप से वाहनाें की बिक्री जारी रखी। एजेंसी संचालक वाहन काे अाॅनलाइन नहीं बेचकर अाॅफलाइन बेचते रहे। इसके बाद वर्तमान डीटीअाे ने 10 एजेंसी काे चिह्नित कर ट्रेड लाइसेंस रद्द करने के लिए तीन दिनाें का अल्टीमेटम दिया है।


पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए जुर्माने का है प्रावधान

बता दें कि बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगाए सड़क पर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है। संशाेधित एमवी एक्ट में जुर्माना की राशि बढ़ने के बाद हर दिन चालान काटे गए लाेगाें से डीटीअाे अाॅफिस के कर्मियाें से नाेकझाेंक हाेती रहती है।
खबरें और भी हैं...