पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मालगाड़ी से कट कर अज्ञात युवक ने दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटही पुल के नीचे जंक्शन स्थित यार्ड में शनिवार की सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे लेटकर जान दे दी। ट्रेन निकलने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। जब तक लोग उसके पास गए, तब तक उसकी माैत हाे गई थी। वहां मौजूद रेल कर्मियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। करीब आधे घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा, इसके बाद उसे हटाया गया। युवक की पहचान नहीं हाे सकी है। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि उक्त युवक सुबह से ही यार्ड व पैनल केबिन के पास घूम कर रो रहा था। वह बार-बार ट्रैक पर बैठ जाता था। कई बार उसे हटाया गया। करीब 9.45 बजे जंक्शन आ रही मालगाड़ी को देख वह लाइन पर गर्दन रख कर लेट गया। घटना के बाद परिचालन विभाग ने घटना का मेमो बनाने में करीब आधे घंटे लगाया। इससे शव के पास सैकड़ों लोग जुट गए। थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया, शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इधर, रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों ने किया हंगामा


रिजर्वेशन काउंटर पर शनिवार को दो कर्मी टिकट काटना बंद कर बाहर चले गए। इससे काउंटर-1 व 3 पर यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। काउंटर पर काफी देर तक कर्मचारियों के नहीं आने से यात्री आक्रोशित हो गए अाैर हंगामा करने लगे। इससे अफरातफरी का माहाैल बन गया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। लाइन में लगे आदर्श झा ने कहा, वह काफी देर से लाइन में लगे थे। उन्हें टिकट कैंसिल कराना था। लंबी लाइन देखकर काउंटर पर पूछताछ करने गए ताे वहां कोई नहीं था। बगल के काउंटर कर्मियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, वह किसी काम से बाहर गए हैं। इसी पर विवाद शुरू हो गया। काफी देर बाद दोनों कर्मचारी पहुंचे अाैर टिकट काटना शुरू किया।
खबरें और भी हैं...