पिरौंछा में बागमती परियोजना बांध का निर्माण कार्य ग्रामीण ने रोका
पिरौंछा में बागमती बांध का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने चास वास जीवन बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विरोध कर रोक दिया है। लोगों का कहना है कि बागमती बांध परियोजना द्वारा बिना भूमि अधिग्रहण व विस्थापित लोगों का पुनर्वास किए ही बांध निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य रोकने के बाद मोर्चा की बैठक नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोर्चा के संयोजक भाकपा माले नेता जितेन्द्र यादव ने बागमती बांध को विनाशकारी बताते हुए कहा कि बागमती बांध परियोजना का रिव्यू होना चाहिए। पूरे इलाके को यह बांध बर्बाद कर देगी। जहां न खेती होगी व लोग चैन से रहेंगे जंगली जानवरों का बांध के अंदर बसेरा हो जाएगा। उन्होंने ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती बांध का निर्माण कार्य शुरू करने की निंदा की। लोगों से बांध निर्माण कार्य के विरोध में एकजुट होने की अपील की। सभा को रामप्रवेश सिंह, इंद्रभूषण सिंह, प्रभुनाथ सिंह, रामाशीष पासवान, सीताराम राय, रामलोचन सिंह, उपेन्द्र सिंह, जगन्नाथ पासवान ने भी संबोधित किया।
पिरौंछा में बांध निर्माण का विरोध करते ग्रामीण।