पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली में शहरवासियों काे दाे दिनों तक 24 घंटे उपलब्ध होगा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली के अवसर पर शहरवासियाें काे जल संकट का सामना नहीं करना हाेगा। साेमवार सुबह 10 से मंगलवार रात के 10 बजे तक लगातार नगर निगम के पंपाें से पानी की अापूर्ति हाेगी। नगर अायुक्त मनेश कुमार मीणा ने इस संदर्भ में जलकार्य शाखा काे अादेश जारी कर दिया है। साथ ही कर्मचारियाें की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। सहायक अभियंता निशांत पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। वहीं, हाेलिका दहन के सभी स्थलाें पर बिजली व्यवस्था के लिए महफूज अालम व संताेष कुमार काे जिम्मेदारी दी गई है। सफाई के साथ पानी टैंकर के लिए बहलखाना प्रभारी, सभी अंचल निरीक्षक व सफाई प्रभारी काे निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...